अररिया, फरवरी 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने छह दिन पूर्व एक गांव से गायब लड़की को बरामद कर लिया है। हालांकि लड़की द्वारा शादी करने की बात भी कही जा रही है। थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि बरामद लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया गया है। बता दें कि लड़की घर में अकेली थी। माता पिता कहीं बाहर गई हुई थी। 15 फरवरी को वह अचानक गायब हो गई। लड़की की मां ने सिकटिया वार्ड संख्या दो निवासी सूरज कुमार सिंह पिता स्व कैलू सिंह पर बहला फुसला कर भगाने व इस काम में मुन्ना सिंह व उनकी दो पत्नियों का सहयोग करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...