अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल बुलंदशहर के बुजुर्ग की मौत हो गई। वह शादी समारोह से घर लौट रहे थे। शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी रामदास (60) किसान थे। बीते 21 नवंबर को वह डिबाई क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान रामदास ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को बुलंदशहर लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...