मऊ, नवम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित जनसुनवाई केन्द्र पर रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों ने दम्पत्तियों के मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान 72 मामलों में 21 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही साथ 6 दम्पत्ति आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हुए। परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों की पहल पर छह दम्पत्ति पिंकी-रामाशीष, निर्मला-उदयराज, रिंकी-विशाल, शमसुलहसन-आशियां, मोहसिना-इजहार, मोहसिना-इजहार,मोत्तशिर-संजीदा आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हुए। दो मामलों में सदस्यों ने एफआईआर का निर्णय लिया। वहीं 15 मामलों में फाइल पक्षकारों की उदासीनता से बंद किया गया। जबकि शेष 51 मामलों में निस्तारण के लिए अगली तारीख 14 दिसम्बर नियत किया गया। इस अवसर पर परिवार परामर्श केन्द्र की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.