मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के छह थानों की कमान एसएसपी कांतेश मिश्रा ने नए थानेदारों को सौंपी है। इसमें दो थाने के थानेदार पूर्व में हटाए गए थे, जिसके बाद से पद खाली चल रहा था। वहीं, चार को हटाकर नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है। कटरा थानेदार पंकज कुमार को तुर्की में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह मोतीपुर थाना में तैनात दारोगा मनीष कुमार (प्रथम) को कटरा का थानेदार बनाया गया है। बरुराज और ब्रह्मपुरा थाने के थानेदार अभिषेक कुमार और विजय लक्ष्मी को यातायात थाना के अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, ब्रह्मपुरा थाने के थानेदार के पद पर अहियापुर में तैनात दारोगा विपिन रंजन को पदस्थापित किया गया है। बरुराज थाना के थानेदार का कमान सदर थाना में तैनात दारोगा कुणाल कुमार कश्यप को सौंपा गया है। हथौड़ी के...