सोनभद्र, नवम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में सोनांचल में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और सर्द हव के कारण लोगों को शाम के समय ठंड से ठिठुरते हुए देखा गया। मौसम में आए अचानक परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। सोनांचल में शुक्रवार की शाम से मौसम में अचानक परिवर्तन देखा गया। पिछले 24 घंटे में सोनांचल में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट से अचान...