प्रयागराज, जनवरी 29 -- रेल प्रशासन की ओर से कई ट्रेनों के निरस्तीकरण तथा आंशिक निरस्तीकरण की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या (12209/12210) कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम, (22431/22432) सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन और (22705/22706) तिरुपति-जम्मू तवी सहित कुल छह ट्रेनें अब मई-जून 2026 तक निरस्त रहेंगी। वहीं, सूबेदारगंज से चलने वाली कई ट्रेनें निर्धारित अवधि तक जालंधर कैंट, अंबाला कैंट और लुधियाना तक ही संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...