संभल, मार्च 30 -- संभल। ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले में जोन और सेक्टर प्रणाली लागू कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले को 6 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां पुलिस बल के साथ-साथ 10 कंपनी पीएसी और आरआरएफ फोर्स तैनात की जाएगी। शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण करेंगे। एएसपी डॉ. श्रीश्चंद्र ने बताया कि ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेगा। संवेदनशील शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से विशेष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.