प्रयागराज, नवम्बर 24 -- इलाहाबाद झांसी खंड क्षेत्र स्नातक चुनाव के लिए अब मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा। पहले अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर रखा गया था। आयोग ने एसआईआर में फंसे अफसरों को देखकर इसमें अब बदलाव कर दिया है। आलेख्य प्रकाशन दो जनवरी को होगा। दावे और आपत्तियां दो से 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को दावे आपत्तियों के निस्तारण प्रकाशित किए जाएंगे। अंतिम सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...