सराईकेला, दिसम्बर 18 -- राजनगर । प्रखंड अंतर्गत कुजू पंचायत के बन्दोडीह एवं महुलडीह टोला गाड़ासाई में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सदस्य मालती देवगम एवं सुलेखा हांसदा ने संयुक्त रूप से दो सोलर जनित जलमीनार योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बताया कि बन्दोडीह एवं महुलडीह टोला गाड़ासाई में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा पर जिला परिषद फंड से दो सोलर जलमीनार योजनाओं की स्वीकृति दी गई। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य आवंटन कर विधिवत शिलान्यास किया गया है। प्रत्येक योजना पर छह-छह लाख रुपये की लागत आएगी। इस प्रकार कुल बारह लाख रुपये खर्च होंगे। योजनाओं में सोलर पैनल सहित मोटर फिटिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जिप सदस्य मालती देवगम...