जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मैदान में एमजीएम चैलेंजर और एमजीएम इंडियन्स के बीच हुए मैच में एमजीएम इंडियन्स लगातार दूसरे दिन मैच जीत कर फाइनल में पहुंच गई। इंडियन्स ने यह मैच 12 रनों से जीता। इसमें मैन ऑफ द मैच क्रिस सिन्हा को मिला, जिसने मात्र नौ बॉल में 23 रन बनाए और तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। दूसरा मैच एमजीएम सुपर किंग्स और एमजीएम नाइट राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें एमजीएम सुपर किंग्स ने 34 रनों से जीत दर्ज की। इसमें मैन ऑफ द मैच रिषभ सिन्हा को मिला। जिसने 14 बॉल में 44 रन बनाए। खास बात यह रही कि इन्होंने छह छक्के और एक चौका मारा। इन्होंने तीन ओवर में मात्र 26 दिन दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...