गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी लाल रंग के छह चक्का मालवाहक वाहन के चालक के विरुद्ध दर्ज किया गया है। प्राथमिकी मृतक पपरवाटांड़ निवासी 26 वर्षीय मेघलाल दास की मां सुशीला देवी की शिकायत पर दर्ज की गयी है। सुशीला का कहना है कि 27 जनवरी की संध्या उनका बेटा मेघलाल अपने बाइक से सब्जी खरीदने से बदडीहा जा रहा था। इसी दौरान बदडीहा काको नदी पुल के पास तेज रफ्तार से विपरित दिशा से डुमरी से गिरिडीह की तरफ आ रहे लाल रंग के छह चक्का मालवाहक वाहन के चालक ने उनके बेटे को सामने से धक्का मार दिया जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मुफस्सिल पुलिस धक्का मारने वाले छह चक्का मालवाहक वाहन का पता लगा रही है। ...