अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। रूबी की हत्या के बाद गांव पचोकरा का माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साई भीड़ आरोपी धीरज को अपने कब्जे में लिए जाने की जिद पर अड़ गई। बिगड़ते हालात के बीच पुलिस अफसरों का पसीना छूटता नजर आया। भीड़ बार-बार आरोपी के घर की तरफ हमलावर होती रही। लिहाजा गांव में छह थानों के फोर्स संग पीएसी को बुलाना पड़ा। दोपहर 12 बजे हत्या के बाद शुरू हुआ हंगामा शाम करीब साढ़े छह बजे तक लगातार जारी रहा। इसके पहले राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी गुस्साई भीड़ को मनाने के लिए पहुंचते रहे लेकिन नतीजा सिफर रहा। चाकू से रूबी को मौत के घाट उतारने के बाद राशन डीलर ब्रजपाल का बेटा धीरज अपनी जान बचाने के लिए पहले गांव में इधर-उधर भागता रहा और फिर आखिर में आकर अपने ही घर में छिप गया। इस बीच पूरे गांव में शोर मच गया और मौके पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.