पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि । शहर और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग ने मरम्मत और नई लाइनों के विस्तार को लेकर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली कटौती की घोषणा की थी। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11केवी पाकुड़ विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फीडर इस शटडाउन से प्रभावित हुए। मालपाहाड़ी और बल्लभपुर फीडर, टाउन फीडर व मालपाहाड़ी एवं बल्लभपुर पावर हाउस से निकलने वाले सभी छोटे-बड़े फीडर से बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। जिसमें नया लाइन चार्ज करने और 33केवी लाइन में तार खींचने का तकनीकी कार्य किया गया। सुरक्षा के लिहाज से बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के पास सटी हुई पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। जिससे उपभोक्ता को परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...