लखनऊ, अक्टूबर 7 -- गोमती नगर विपुल खंड स्थित सहारा शहर को सोमवार करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत व हंगामे के बीच नगर निगम ने सील करा दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम को करीब छह बजे तक चली। नगर निगम व पुलिस ने हंगामा व प्रदर्शन करने वाले सहारा के सभी कर्मियों को परिसार से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद एक एक-कर सभी पांचों गेट सील करा दिए गए। एक समय राजधानी का चर्चित और आलीशान इलाका रहा सहारा शहर सत्ता का केंद्र बिंदु कहा जाता था। अब यह पूरी तरह नगर निगम की कानूनी कार्रवाई के घेरे में आ गया है। नगर निगम ने इसे सील करने के लिए पांच टीमें लगाई थीं। बड़ी संख्या में पुलिस भी बुलाई गई। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस व नगर निगम कर्मियों ने परिसर से सभी को निकाला। फिर पूरे परिसर की छानबीन की। एक एक व्यक्ति को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.