कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। ग्राम पंचायत सहायकों को निर्धारित समय से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशों की अनदेखी करने पर जिले की छह ग्राम पंचायत अधिकारी और आठ ग्राम विकास अधिकारियों के एक माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में जनवरी में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक में निर्देश दिया गया था कि जिन पंचायत सहायकों का 4 माह या 4 माह से अधिक का मानदेय नहीं दिया गया है, वहां के सचिवों का वेतन बाधित करते हुये स्पष्टीकरण तलब करें। इसके बावजूद संबंधित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों ने आदेश का पालन नहीं किया। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई, जिसमें भुगतान में लापरवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद दोषी पाये गये छह ग्राम पंचायतों का जनवरी माह और 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.