गढ़वा, नवम्बर 26 -- केतार। प्रखंड के पचाडूमर पंचायत सचिवालय भवन के प्रांगण में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख चंद्रावती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, जिला पार्षद ज्वाला प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार व मुखिया श्याम सुंदर बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लोगों को राशन, पेंशन, आवास, आय, जाति, निवास, मनरेगा और मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन जमा किए। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के द्वारा छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। साथ ही एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। मौके पर जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, सुरेंद्र कमलापुरी, उदय प्रसाद, बीपीओ कमलेश कुमार, पंचायत सचिव राम सुरेश राम, रोजगार सेवक पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस...