गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित वन सोसाइटी में अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण और वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के माध्यम से आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रीमा अजीत सिंह और समाजसेवी डीपी गोयल ने किया। प्रतियोगिता में साई कराटे अकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। सृष्टि चौधरी ने 55 किग्रा में गोल्ड, हिमांशी सैनी 50 किग्रा, सृष्टि मिश्रा 42 किग्रा और प्रियंशी ने एक-एक गोल्ड जीता। रजत पदक ऋषिका सिंह ने 55 किग्रा और कांस्य पदक कनिका वर्मा ने 55 किग्रा में जीते। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी फरीदाबाद टूर्नामेंट के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान जूडो, ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग के डेमो भी प्रस्तुत किए ग...