कानपुर, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ का संयुक्त 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांधी प्रतिमा फूलबाग से छह फरवरी को सुबह लखनऊ के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पैदल मार्च करेगा। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व शिक्षेणत्तर संघ की बैठक हुई। यहां एक वरिष्ठ कर्मचारी का चार माह से वेतन अवरूद्ध करने, बिना वित्तीय सहमति के पदोन्नतियां करने, शिक्षिकाओं के अवशेषों का भुगतान न करके संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने जैसे आरोप लगाए। बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद्र दीक्षित ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...