शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कृभको फर्टिलाइजर क्रिकेट मैदान पर शनिवार को स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 आयोजित होगी। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, फर्रुखाबाद और लखीमपुर की टीम प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता पहली बार शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सफेद बाल और कलर ड्रेस में कराई जा रही है। यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा और विजय कुमार बांगर, उपाध्यक्ष वर्कर्स कृभको फर्टिलाइजर करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सचिन शाहजहांपुर, आलोक मिश्रा, अध्यक्ष बीबी जौहरी, जेपी श्रीवास्तव, मधुरेश पांडे, आनंद पाठक, फिरोज खान, वत्सल और मनो...