सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- कादीपुर, संवाददाता । जान से मारने एवं जबरन जमीन को घेरवाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कस्बे के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में पुष्कर नाथ मिश्र की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। आरोप है कि रविवार को जब वह अपने दुकान पर बैठे थे, तभी तीन अज्ञात लोग आए और उनसे कहा कि यहां पर कोई विवाद है। उन्होंने बताया कि मकान का विवाद है। जिसका मामला एसडीएम कोर्ट में विचारधीन है। तभी उन लोगों ने कहा कि हमें बाहरी अराजकतत्वों को बुलाकर जबरदस्ती जमीन को घेरवा कर कब्जा करना के लिए कहा गया है। जो भी बीच में आएगा उसे जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि दुकानदार पुष्कर नाथ मिश्र की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के मझगवा निवासी दयाशंकर यादव, रामाशंकर यादव, अरविंद यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.