देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जेबीवीएनएल मुख्यालय के मेमो संख्या 04/एपीटी, दिनांक 08 जनवरी 2026 के अनुपालन में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजाबाग के अंतर्गत की गई। अभियान के दौरान छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद नगर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियान 09 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10.05 बजे से शाम 5.30 बजे तक चला। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता आर.पी. चौधरी के अलावा सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार, चंद शेखर तिवारी, मनीष कुमार, प्रकाश यादव एवं पवन महथा शामिल थे। जांच के दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ता विद्युत संबंध विच्छेदित रहने के बावजूद एलटी लाइन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.