बांका, दिसम्बर 24 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिला में अवैध बालू और जमीन कारोबार के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती के बाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बिहार सरकार के आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के स्तर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को राज्य के 19 कुख्यात बालू और जमीन माफियाओं की संपत्ति जप्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें बांका जिले के छह बालू माफिया शामिल हैं, जिन पर अवैध कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। प्रस्तावित सूची में बांका जिले के मजलिशपुर निवासी विभीषण यादव, बादल यादव और आजाद यादव के अलावा रजौन रामपुर निवासी निलेश यादव, संजय यादव तथा नयाडीह निवासी छोटू यादव का नाम शामिल है। आरोप है कि इन सभी ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में बालू खनन, परिवहन के अवैध सौदे का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। नियमों को ताक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.