शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- जलालाबाद। जलालाबाद थाना पुलिस ने शनिवार देर रात बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को छह किलो डोडा पोस्त और दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम जलालाबाद से कोला पुल की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। कच्चे मार्ग पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों से पूछताछ और तलाशी में मादक पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अरविंद सक्सेना (24) निवासी ग्राम चौरा बगरखेत, थाना कलान और अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे (20) निवासी ग्राम जरीयनपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने डोडा पोस्त बेचकर कमाई करने की बात स्वीकार की। बताया कि माल मिर्जापुर क्षेत्र के गंगा चौराहे से खरीदा था और अल्लाहगंज रोड के ढाबों पर ट्रक चालकों को बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को न्या...