नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-39 थाना पुलिस और नारकोटिक्स सेल पुलिस द्वारा संयुक्त प्रयास से अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह किलो अवैध गांजा और 2800 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास गांजा तस्कर आने वाला है। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। रामलीला मैदान के गेट नंबर-छह से टीमों ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से छह किलो गांजा और 2800 रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मधुबनी के बरही गांव निवासी लल्लन कुमार महतो के रूप में हुई। वह वर्तमान में हाजीपुर की गली नंबर दो में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घूमकर लोगों को गांजे की सप्ल...