पटना, जनवरी 4 -- राज्य के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से छह और 10 जनवरी को नियोजन भवन में रोजगार मेला लगेगा। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मेला रहेगा। छह जनवरी को कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड, अनिसाबाद की ओर से फिल्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, सीनियर फिल्ड सेल्स पदों के लिए चयन किया जायेगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। उम्र सीमा 18-30 वर्ष है। कंपनी चयनित अभ्यार्थियों को 14,900 रुपये का मासिक वेतन देगी। 10 जनवरी को पेटीएम द्वारा फिल्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए अभ्यार्थियों को चयन किया जायेगा, जिसकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास व उम्र सीमा 18-40 वर्ष है। 16 हजार से 22 हजार मासिक वेतन दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...