भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। सूबे के साथ ही कालीन नगरी में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियों को लेकर अफसरों एवं कर्मियों ने ठंड में भी पसीना बहाने का काम जारी रखा है। इस साल छह उड़न दस्ते का गठन किया गया है। सभी में महिलाएं शामिल होंगी। बता दें कि जिले में बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 94 केंद्रो की निगरानी के लिए छह उड़नदस्ता टीम गठित होगी। सभी दस्ते में दो-दो महिला सदस्य भी शामिल होंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से दस्ता की फाइनल सूची तैयार की जा रही है। जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा होगी। अभी प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा को लेकर तैयारी भी तेज हो गई ...