औरंगाबाद, जनवरी 16 -- ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ ओबरा पुलिस ने गुरुवार को थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें छह अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। छापेमारी के दौरान करीब दो हजार लीटर महुआ जावा विनष्ट किया गया और 15 गैलन में लगभग 225 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त 10 एल्युमिनियम के तसले भी जब्त किए गए। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस मामले में शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और खरीद बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी हाल में अवैध कारोबारियों को...