रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में पुलिस की छवि बदलने और उसके मानवीय चेहरे को जनता तक पहुंचाने के लिए स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की मदद ली जाएगी। डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस 2025 की सिफारिशों को लागू करते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब राज्य के प्रत्येक थाने को अपने द्वारा किए गए अच्छे कार्यों, सामुदायिक पुलिसिंग और जनहित के प्रयासों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित न दिखे, बल्कि समाज में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को भी प्रमुखता से सामने लाए। स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यक्तियों और आम लोगों के माध्यम से पुलिस की सकारात्मक खबरों को साझा किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.