धनबाद, फरवरी 20 -- कुमारधुबी। गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के प्रयाग लोज संचालक व्यवसायी सुनील कुमार सिंह ने मुखिया काकुली मुखर्जी, भाजपा नेता रंजीत मोदी च एक यू ट्यूब न्यूज चैनल संचालक धर्मेंद्र शर्मा पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सिंह ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कहा कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया गया। उनके नॉज में कोई गलत काम नहीं होता है। बावजूद मुखिया ने ग्रामीणों के साथ हो-हंगामा किया। बिना तथ्य के देह व्यापार का अवैध धंधा करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता रंजीत मोदी ने भी न्यूज चैनल को देह व्यापार करने का बयान दिया। इसकी लिखित शिकायत गल्फरबाड़ी पुलिस से की। कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...