धनबाद, अक्टूबर 11 -- धनबाद/झरिया, हिटी हाथों में मेहंदी रचा कर और सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने करवाचौथ का त्योहार शुक्रवार को श्रद्धाभाव से मनाया। घर-घर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत किया। परंपरा के अनुसार चंद्रोदय के बाद चंद्रमा का दर्शन कर पति के हाथों जल ग्रहण किया और व्रत तोड़ा। घर-घर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। शक्ति मंदिर में सामूहिक पूजन शक्ति मंदिर में मातारानी के दरबार में कथा सुनने वाली महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी। करवाचौथ व्रत करनेवाली महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा, उमंग से पूजन और कथा का श्रवण किया। भक्तों को कथा एवं पूजन जानकी देवी पंडताइन ने करवाया। मारवाड़ी पंजाबी के साथ-साथ अन्य समाज की सुहागिनों ने भी विधि-विधान से करवाचौथ की पूजा की। चौथ माता से सदा सुहागन रहने का आशीष मांगा। व्यवस्था संभालने में अध्यक्ष एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.