अलीगढ़, जनवरी 3 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा के लोधी नगर मौहल्ले में बच्चों में मजाक-मजाक मे विवाद में बड़े लोग बीच में कूद पड़े और देखते ही देखते लाठी-डण्डे, ईट-पत्थर चले। दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बहोरी सिंह पुत्र भूदेव सिंह के दो बेटे ओमपाल सिंह व जय प्रकाश ने तहरीर देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर बच्चों के विवाद में ओमपाल व जय प्रकाश को मार पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुन बहोरी सिंह घर से बाहर निकल कर आये तो उन्हें भी ईंट मारकर घायल कर दिया। वहीं धर्मेंद्र सिंह ने डॉक्टरी मुआयना कराकर प्रथम पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन सभी ने मिलकर मेरा गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से इनसे छूटकर मैंने अपनी जान बचाई। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.