अलीगढ़, फरवरी 16 -- छर्रा, संवाददाता। कस्बा छर्रा मे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का कार्यक्रम श्री अमर नाथ सेवा मण्डल रजि. छर्रा द्वारा धूमधाम से आयोजित किया गया। कन्या दान सर्वोच्च दान है। श्री अमर नाथ सेवा मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आयोजन मे पत्नी सहित सम्मिलत हुए तथा विवाह संस्कार में मुख्य अतिथि के रूप मे संतो ने नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रमुख संत श्री श्री 108 श्री परमानंद जी महाराज, श्री रामेश्वरआनन्द जी महाराज, श्री विशाल दास जी महाराज उज्जैन वाले, श्री रस रंग दास जी महाराज ने उपस्थित होकर छः कन्याओं व वरों को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया । सामूहिक विवाह समारोह में जिन छह जोड़ों का परिणयसूत्र में बंधन हुआ उनमें चि. राजू संग अंजली, चि. होती सिंह संग सीमा, चि. नौरंगी लाल संग लक्ष्मी, चि. अजय संग शिवानी, चि.ट...