बेगुसराय, फरवरी 5 -- साहेबपुरकमाल। पुलिस ने क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव से देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव निवासी स्व. फूलचंद यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में की गयी है। बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...