चतरा, फरवरी 23 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपराडीह, सेरका, खढ़ीया और बरवाडीह गांव में अठारह एकड़ वनभूमि पर लगे अफीम की फसल को पुलिस नें नष्ट कर दिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने बताया कि उक्त गांवों में भारी मात्रा में अफीम की फसल लगे होने की सूचना हमें मिली थी। इसके बाद हमने अपने जवानों और वन कर्मियों की संयुक्त टीम का गठन किया और अभियान चलाते हुए उक्त स्थानों पर छब्बीस एकड़ वनभुमी पर फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने खेतों में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर चला कर एवं लाठी डंडे से पीट कर नष्ट कर दिया। पुलिस नें कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की अवैध खेती में लिप्त न हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.