रामपुर, मई 31 -- श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी पूरब दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिंह सेवक जत्था समिति की ओर से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन के बाहर छबील लगाया गया। जत्थे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना के मार्गदर्शन में समस्त मेंबरान ने यात्रियों और पैदल जा रहे राहगीरो को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा की। इस अवसर पर सरदार दर्शन सिंह खुराना, आया सिंह , महेंद्र सिंह होरा ,रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह, पपेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह वाधवा, जोगिंदर सिंह,हरभजन सिंह बत्रा, संतोख सिंह ,प्रेम अरोड़ा राज सिंह ,मनदीप सिंह, इंदर मोहन आहूजा ,अमन गुलाटी, दलबीर सिंह ,अमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सतपाल सिंह, प्रभजोत सिंह शमिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.