मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम डगऊ नगरिया में एक मकान की दीवार छप्पर सहित भरभरा कर गिर गई। जिससे मलबे में पूरा परिवार घायल हो गया। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है। बीती शुक्रवार रात ग्राम डगऊ नगरिया निवासी अजीत सिंह पुत्र दुलारेलाल अपने पूरे परिवार के साथ घर के बाहर दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। पास में मवेशी भी बंधे हुए थे। रात 2 बजे अचानक दीवार भरभरा के छप्पर सहित गिर गई। जिससे उसकी पत्नी मंजेश, तीन पुत्रियां, एक पुत्र, तीन भैंस व एक पड्डा मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.