बांदा, जुलाई 19 -- बांदा। संवाददाता मटौध कस्बा निवासी 18 वर्षीय भूरी पुत्री काली चरन शनिवार की सुबह खाना बाना रही थी। बदंर छप्पर में उछल कूद कर रहे थे। इसी बीच छप्पर ढह गया। जिससे वह मलबे में दब कर घायल हो गई। इसी तहर शहर के मवई गांव निवासी 24 छोटे लाल शनिवार की सुबह अपने घर पर बैठा था। तभी कच्ची दीवार ढह जाने से वह मलवे में दब कर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...