प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित गुंजन का पुरवा में सोमवार देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उक्त गांव निवासी फेरई की 60 वर्षीय पत्नी रामपती और गजाधर की 60 वर्षीय पत्नी लालती सोमवार रात अपने आवासीय छप्पर में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे घर के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर दोनों महिलाएं बाहर निकलीं। इसी दौरान अंधेरे में जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह जानवर को भगाया। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.