सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में बुधवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात कारणों से एक छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, दो बकरों की जलकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। दिलावलपुर गांव निवासी प्रभावती पत्नी राम अभिलाख के आवासीय छप्पर में भोर के समय अचानक आग लग गई। प्रभावती वर्तमान में अपने परिवार के साथ पंचायत भवन के पास निवास कर रही हैं, जिसके चलते उक्त छप्पर का उपयोग रईस पुत्र कल्लू कर रहे थे। छप्पर में रईस का घरेलू सामान, जिसमें दो बक्से, रजाई, गद्दा, कुर्सी, बेड सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी। इसके अलावा छप्पर के नीचे बकरी-बकरों को भी बांधा गया था। आग लगने से रईस का पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इस हादसे में दो बकरों की मौके...