मैनपुरी, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला करनाई में विवाहिता ने छत पर पड़े छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा है। समझौते के बाद दो माह पहले ही वह ससुराल आयी थी। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला करनाई निवासी अनुज सक्सेना की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती का शव मंगलवार को घर की छत पर पड़े छप्पर में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही किशनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो मृतका के पति ने बताया कि शादी के बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा फतेहगढ़ कोर्ट में डाल दिया था। दो माह पहले समझौता हो गया था और वह अपनी पत्नी को अपने घर ले आया था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौत का कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.