बुलंदशहर, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के गांव प्याना कलां में रविवार दोपहर अचानक एक मकान के आगे लगे छप्पर में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। थाना खानपुर क्षेत्र के गांव प्याना कलां निवासी होशियार सिंह के मकान के आगे लगे हुए छप्पर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं और आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच श...