उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के चौकी निबई अंतर्गत गंगासेवकखेड़ा गांव में सोमवार अलसुबह छप्पर के नीचे सो रहे युवक के सिर पर पड़ोसी ने ईंट से हमला कर जख्मी कर दिया था। मंगलवार सुबह हैलट में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया गया है। गंगासेवकखेड़ा मजरा खरौली गांव के 35 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र राम खिलावन घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। नौ फरवरी की अलसुबह गांव के ही निवासी पड़ोसी संतोष पुत्र राम गोपाल साहू ने दरवाजे पर सो रहे सुशील के सिर पर ईंट से कई वारकर घायल कर दिया था। जख्मी सुशील के चिल्लाने पर आवाज सुनकर घर में मौजूद मां रामवती व सात वर्षीय बेटी पिंकी बाहर निकली। घर के लोगों को निकलता देख हमलावर पड़ोसी संतोष हाथ में ईंट लेकर भाग निकला। परिजन जख्मी सुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.