उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गंगासेवकखेड़ा गांव में रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर के बाहर छप्पर के नीचे सोए युवक पर उसके ही पड़ोसी ने ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से गांव में दहशत और परिवार में मातम पसरा है। कोतवाली क्षेत्र की चौकी निबई अंतर्गत गंगासेवकखेड़ा मजरा खरौली गांव निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र राम खिलावन रोज की तरह घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था। सोमवार सुबह गांव के ही रहने वाले पड़ोसी संतोष पुत्र रामगोपाल साहू ने अचानक हमला बोल दिया। सिर पर ईंट से कई वार किए। अचानक हुए हमले से लहूलुहान सुशील चीखा। उसकी आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद मां रामवती और सात वर्षीय बेटी पिंकी घबराकर बाहर दौड़ीं। परिजनों को बाहर आता देख आरोपी संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.