जौनपुर, जनवरी 16 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के गांव सोहासा पटेल बस्ती में स्थित एक छप्पर में देर शाम को आग लगने से गुमटी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी जंग बहादुर पटेल की अंडा और जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार की शाम को रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर चले आए। किसी ने उनको सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब वह परिवार के साथ दुकान पर पहुंचे तो देखा कि छप्पर में रखा ठेला और गुमटी जलकर राख हो गया था। साथ ही गुमटी मे रखा अंडा सहित जनरल स्टोर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार पचास हजार रुपये का नुकसान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.