पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। अचानक लगी आग से ग्रामीण का छप्परपोश घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखा सारा सामान भी जल गया। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। तहसील क्षेत्र के गांव महद खास निवासी ख्याली राम का छप्परपोश घर है। सुबह के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग का सामान और कुछ नगद पैसे पूरी तरह जल चुके थे। ख्याली राम ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी। ख्याली राम ने प्रशासन से आग से हुई क्षति की भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.