पीलीभीत, जनवरी 26 -- अमरिया। अचानक छप्परपोश घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घर में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अलावा लेखपाल ने भी मौका मुआयना किया। शनिवार सरैनी तिरकुंनियां निवासी निजाकत शाह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। निजाकत घर से बाहर था तभी शाम चार बजे अचानक छप्परपोश मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा सामान, कपड़ा, अनाज सब जल गया था।निजाकत मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। हल्का लेखपाल ने पहुंचकर मौका मुआयना कर हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...