सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि यानी माता पार्वती और भोलनाथ के विवाह का पर्व रविवार को श्रद्धा और सत्कार के साथ जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवालय पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले जयकारों से गुंजायमान हो उठे। तड़के से ही शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के श्यामनाथ , जंगलीनाथ, बाबा ताड़कनाथ व नर्मदेश्वर मंदिर में पूरे दिन शिव शम्भू के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सरायन नदी के तट पर स्थित बाबा ताड़कनाथ मन्दिर में भी भक्तों ने भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने पूरे विधि-विधान से शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, फल, भांग, दूध, मेवा, चंदन, शमी, धतूरा आदि चढ़ाकर भोलनाथ का पूजन किया। सुबह से शुरू हुआ मंत्रोच्चारण, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का दौर मध्यरात्रि तक चलता रहा। भक्तों ने भगवान भोले का दूध और जल से ...