सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- रीगा। स्थानीय मिल बाजार स्थित एक दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के संपत्ति की चोरी कर ली है। दुकान के ऊपरी छत से सीमेंट का चदरा काटकर चोर अंदर प्रदेश कर चोरी की घटना को अंजा दिया है। चोरों ने दुकान में घुसकर गुटका, पान मसाला, सिगरेट एवं कई प्रकार के कीमती सामग्री, एक हजार रुपए नगद सहित हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। दुकानदार ने जब अपना दुकान खोला तो ऊपर का छत टूटा हुआ देखा, नीचे सामान बिखरा हुआ था। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व इसी मार्केट में गोविंद भोजनालय नामक दुकान में भी चोरी का प्रयास किया था। लेकिन लोगों के जगने के बाद चोर भागने में सफल रहा। बीती रात की घटना के बाद आम दुकानदारों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.