मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- छपार। हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर रविवार को दिनभर जाम लगा रहा। जाम में फसें वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना कर पडा। उन्होंने टोलकर्मियों पर लापरवाही से देरी से टोल वसूले जाने का आरोप लगाया है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते दिल्ली देहरादून मार्ग पर वाहनों की भारी भीड रही। जिससे छपार टोल प्लाजा पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली साइड में दिनभर जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में जाम में फसें राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पडा। टोल प्लाजा से ताजपुर कट तक हाईवे पर कारों की कई लाइन लगी, जिससे बाइक सवार भी जाम में फसें रहे। आसपडोस के गांव के वाहन स्वामी भी जाम से परेशान दिखे। वाहन स्वामियों ने टोलकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल फ्री करा दिया, उसके बाद ही जाम खुल सका।...