मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- छपार। छपार टोल पर पुराने कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारी रखे जाने के विरोध में टोल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा के उप प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय का शनिवार की रात में दो टोलकर्मियों सहित छह आरोपियों ने गेस्ट हाउस पर आराम करते समय अपहरण करके मारपीट कर हत्या कर दी थी और शव को मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। बदमाशों ने प्रबंधक मुकेश चौहान के साथ भी धारधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया था। जिससे नाराज टोलकर्मियों ने टोल को फ्री कर धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त होने के बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे। जिसके बाद टोल प्रबंधन ने नए कर्मचारियों को टोल वसूलने पर रख लिया। जिससे दर्जनों युवतियां व लड़के बेरोजगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.